गूगल ने किया कीबोर्ड अपडेट, टाइपिंग होगी आसान

गूगल ने अपने कीबोर्ड में अपडेट करते हुए एंड्रॉयड यूजर को बड़ी सौगात दी है। गूगल के ग्राहकों को दी गई नई सौगात से सभी एंड्रॉयड यूजर महज एक हाथ से सबसे फ़ास्ट टाइपिंग कर सकते है। गूगल ने नए अपडेट को वन हेंडेंड मोड नाम दिया है, जिसकी सहायता से यूजर बड़ी आसानी से कीबोर्ड का आकार छोटा या बड़ा कर सकते है। यह अब तक का एंड्रॉयड यूजर के लिए सबसे बड़ा बदलाव है। गूगल ने अपने कीबोर्ड की डिजाइन में भी अहम बदलाव किया है। जो यूजर्स को काफी आकर्षक लग रहा है।

google-keyboard-gets-a-huge-update (2)

गूगल ने की बोर्ड में बदलाव करते हुए कीबोर्ड के चहुँ और डिस्प्ले का ऑप्शन बनाया है। जिसकी सहायता से यूजर टाइपिंग करने में काफी कम गलती करेंगे। साथ ही कीबोर्ड में हुई गलती को सुधारने के लिए डिलीट का ऑप्शन भी दिया गया है। गूगल के इस फीचर्स को दाएं या बाएं हाथ से बड़ी आसानी से उपयोग कर सकते है। इसके साथ गूगल ने कीबोर्ड में कई नए परिवर्तन भी किये है जो यूजर को काफी पसंद आ रहे है।

google-keyboard-gets-a-huge-update

Leave a Comment