सपने देखने से ही सफलता प्राप्त होती है

दुनिया में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो गूगल के बारे में नहीं जानता होगा। गूगल के सीईओ सुन्दर पिचाई ने बहुत कम समय में अपने कार्य से सबको अपना मुरीद बनाया। सुन्दर आज के युग के दूसरे सबसे महत्वपूर्ण और ताकतवर प्रधान मने जाते है।

वाकई गूगल का सीईओ एक भारतीय है यह हमारे लिए गर्व की बात है। चेन्नई में जन्मे सुन्दर आज दुनिया पर राज कर रहे है।

सुन्दर पिचाई

गूगल के सीईओ सुन्दर पिचाई का  जन्म 1972 को चेन्नई में 12 जुलाई को हुआ था। पिता के इंजिनियर होने से सुन्दर ने भी यही राह चुनी और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर की डिग्री प्राप्त की। सुन्दर पिचाई के पिता श्री रघुनाथ राजन की एक फैक्ट्री है। पढ़ाई के साथ साथ सुन्दर खेलो में भी दिलचस्पी रखते थे। सुन्दर अपने स्कूल टाइम में स्कूल टीम के कप्तान हुआ करते थे। सुन्दर का रियल नाम पिचाई सुंदराजन है।

sunder pichayi succes story in hindi (2)

सुन्दर का बचपन कई कठिनाइयों वाला गुजरा। सुन्दर अपने परिवार के साथ दो कमरों के घर में रहते थे। अपने छोटे से घर में सुन्दर अपने भाई के साथ जमीं पर सोते थे। एक समय में सुन्दर पिचाई के घर में  टीवी भी नहीं था। आज सुन्दर हमारे लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है। जिस तरह उन्होंने जीवन में कई मुसीबतों का  सामना करने के बाद भी आज इतनी कामयाबी हासिल की है शायद ही किसी अन्य व्यक्ति ने इतने कम समय में हासिल की होगी।

sunder pichayi succes story in hindi (4)

गूगल के सीईओ सुन्दर पिचाई को गूगल में कार्य करने से पहले कई तरह के जॉब ऑफर हुए थे। लेकिन सुन्दर ने सभी ऑफर ठुकरा दिए,शायद उन्हें कुछ बड़ा सोच रखा था। 2004  में सुन्दर पिचाई ने पहली बार इंटरनेट के सबसे बड़े  सर्च इंजन में टीम मेंबर के तोर पर औपचारिक ढंग से जुड़े। कुछ ही समय में सुन्दर ने अपने काम से सभी को अपना मुरीद बना लिया।

 सुन्दर पिचाई ने गूगल की कई प्रकार की एंड्रॉयड योजनाओं एवं गूगल क्रोम में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। अपने बेहतरीन काम और सच्ची लगन को देखते हुए टीम ने सुन्दर को गूगल के सभी प्रोडक्ट का मुख्य इंचार्ज बनाया। अपने कार्य के प्रति निष्ठांवान रहने के चलते सुन्दर आज गूगल के सीईओ है। सुन्दर आज की जनरेशन के लिए प्रेरणा स्तोत है।

Leave a Comment