यूट्यूब से सबसे ज्यादा पैसा कमाती है यह भारतीय लड़की

पंजाबी घराने में जन्मी लिली सिंह स्कारबोरो दुनिया की पहली भारतीय महिला है जिन्होंने यूट्यूब के माध्यम से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो गई है। महज 27 वर्षीय लिली ने यूट्यूब IISuperwomanII के दो चेनलो के माध्यम से गत वर्ष तक़रीबन 25 लाख डॉलर की आमदनी प्राप्त की थी। लिली के वीडियो को अब तक करीब एक करोड़ 80 लाख लोगो द्वारा देखा जा चूका है।

लिली ने अपना बचपन कनाडा में बिताया। लिली सिंह स्कारबोरो ने विश्वविद्यालय की पढाई लिस्टर बी. पीयरसन कॉलेजिएट इंस्टीट्यूट से पूरी की। बचपन से ही लिली के माता पिता का सपना था की वह वकील बने लेकिन माता पिता के सपनो को दरकिनार करते हुए लिली ने अपने मन के विचारो को सबके सामने रखने के उद्देश्य से यूट्यूब पर वीडियो बनाने का संकल्प किया। अपने जीवन का पहला वीडियो यू-ट्यूब पर लिली ने 2010 में अपलोड किया। यह वीडियो देश की शांति का संदेश देने के लिए बनाया गया था। आपको जानकर हेरानी होगी की 25 लाख डॉलर कमाने वाली इस भारतीय महिला के पहले वीडियो को महज 70 लोगो ने देखा था।

success story superwoman lilly singh (3)

पाच साल बाद लिली के इन वीडियो को लाखो लोगो ने देखा जिससे उनके यूट्यूब के चेनल को विज्ञापन से लगभग 25 लाख डॉलर रूपये की सालाना इनकम प्राप्त होती है। लिली के यूट्यूब पर 70 लाख व्यक्ति सब्सक्राइबर हैं। लिली के अधिकतर वीडियो भारतीय संस्क्रती पर आधारित होते है। कई वीडियो में भारत की सभ्यता दिखती है। लिली प्रति सप्ताह महज दो वीडियो अपलोड करती है। लिली ने अपने यूट्यूब चेनल का नाम सुपरवुमन रखा।

Leave a Comment