ऑरकुट की तरह फेसबुक हो सकता है बंद..?

क्या आप जानते है आज से कुछ वर्षो पहले लोगो की सबसे पसंदीदा और अबसे ज्यादा युस होने वाली सोशल साईट ऑरकुट हुआ करती थी। लेकिन सोशल साइट्स पर कई प्रकार के फीचर्स के साथ नई नई साइट्स आ जाने से लोग उनका ज्यादा लुफ्त उठा रहे है। जैसे फेसबुक, ट्विटर, व्हॉट्सएप जैसी कई सोशल साइट्स है जिसका हम उपयोग करते है। नई साइट्स आने से ऑरकुट का वजूद ही ख़त्म हो गया है।

यदि आपसे पूछा जाये की सोशल साइट्स में लोगो की सबसे ज्यादा पसंदीदा साईट कोईं सी है? जाहिर सी बात है आप कहेंगे फेसबुक जिसे दुनिया का हर तीसरा व्यक्ति चला रहा है। आपको बता दे की आपका यह उत्तर गलत है क्यों की? गत वर्ष और इस वर्ष के आंकड़ों पर नजर करे तो वर्ष 2014 से 2015 के दरमियान फेसबुक के बेहद चौकाने वाले आंकड़े सामने आये है। आंकड़ों के अनुसार फेसबुक पर गत वर्ष से इस वर्ष 21% निजी पोस्ट कम शेयर किये गए। साथ ही फेसबुक के आंकड़ों में हर साल गिरावट आ रही है।

फेसबुक पर अब लोग अपनी जिंदगी से जुड़े यादगार लम्हों को कम शेयर करते है। अब फेसबुक सिर्फ सोशल मिडिया की ताजा खबरों के लिए महज रह गया है क्यों की सबसे ज्यादा तो सोशल मिडिया की खबरें ही फेसबुक पर शेयर की जाती है। अब पहले जैसा चलन फेसबुक का नहीं है। यह स्थिति फेसबुक के लिए काफी समस्या भरी है, फेसबुक इस समस्या से लड़ने के लिए कई तरह के प्रयास कर रहा है।

Leave a Comment